फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mulayam Singh's first death anniversary celebrated

Lakhimpur Kheri News: मुलायम सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई

Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh's first death anniversary celebrated
जिला कार्यालय पर मुुलायम सिह की पुण्यति​​थि मनाते सपाई
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इसको लेकर एक गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज उन्हीं के आदर्शों पर चलकर हम गरीबों के आंसू पोंछने का काम करें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि नेता जी ने समाज में समानता तथा देश प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जो संघर्ष व काम किए हैं, वह हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि आज भले ही मुलायम सिंह हम लोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके बताए हुए रास्ते हमारे पास मौजूद हैं। जिन पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा कर सकते हैं। गोष्ठी को सदर विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कयूम खां, तृप्ति अवस्थी, मुन्ना यादव, डा. श्रीकृष्ण राज, सरदूल सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन। कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित गोपालजी मैरिज लॉन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, रामेश्वर यादव, असलम अंसारी, सलीम अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष आरिफ खान, असगर अली, शुभम वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौज़ूद रहे।
मैलानी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्य तिथि पर यहां सपाइयों ने उन्हें याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व चेयरमैन अनीता यादव के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा के पूर्व जिला सचिव नरेश यादव, जगदीश प्रसाद, रहनुमा बेगम, एहतिशाम अंसारी, गंगा देवी, सरोज यादव, लियाकत आदि मौजूद रहे।

मितौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। पूर्व विधायक सुनील लाला की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। नकारा ग्राम पंचायत में जिला सचिव पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला कार्यालय पर मुुलायम सिह की पुण्यतिथि मनाते सपाई

जिला कार्यालय पर मुुलायम सिह की पुण्यतिथि मनाते सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed