फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   425 students from 25 Navodaya Vidyalayas showcased their talent at the art festival

Lakhimpur Kheri News: 25 नवोदय विद्यालयों के 425 विद्यार्थियों ने कला उत्सव में दिखाई प्रतिभा

Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
425 students from 25 Navodaya Vidyalayas showcased their talent at the art festival
नवोदय विद्यालय के कला उत्सव में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। संवाद
मितौली। लखनऊ संभाग के लखनऊ संकुल (ए) के 25 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 425 छात्र-छात्राओं ने कला उत्सव-2026 में विभिन्न विधाओं में प्रतिभा दिखाई। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम संतदास पवार ने किया।
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतियोगिता में एकल गायन, शास्त्रीय एकल, अवनद्ध वाद्य, सुषिर वाद्य, तंत्र वाद्य और समूह गायन की प्रतियोगिताएं हुईं। कला वर्ग में 2डी पेंटिंग, 3डी मूर्तिकला तथा खिलौने एवं क्राफ्ट की प्रतियोगिताएं भी हुईं। विद्यार्थियों ने गायन, वादन और कलाकृतियों के जरिये रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के लिए लखीमपुर से संगीत और कला के निर्णायक मंडल के सदस्य पहुंचे। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों के साथ उनके अनुरक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य आरके सिंह, सतीश प्रसाद, डॉ. अरविंद पांडेय, संगीत शिक्षिका प्रीति पाठक, वाईके प्रसाद, इमरान, समर, अनिल सिंह, अजित सिंह, अजय सिंह, अनुपमा साहू, बृजेंद्र कुमार, अनूप मिश्रा, मांसी सिंह और अतुल मिश्रा सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed