फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trial completed, ultrasound will start soon in medical college

Lakhimpur Kheri News: ट्रायल पूरा, जल्द मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा अल्ट्रासाउंड

Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Trial completed, ultrasound will start soon in medical college
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के सी विंग में अल्ट्रासाउंड जांच का ट्रायल पूरा हो गया है। सब कुछ बेहतर रहा तो दो-तीन दिन में गर्भवतियों की जांच नई इमारत में शुरू हो जाएगी। इससे गर्भवतियों को पुराने महिला अस्पताल से जांच के लिए मुख्य सड़क पार करने की परेशानी से राहत मिलेगी। तीमारदारों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोज करीब 80 गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच होती है। महिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष काफी जर्जर हो चुका है। बारिश में कक्ष के बाहर पानी टपकने जैसी समस्या रहती है। वेटिंग एरिया में मरीजों और तीमारदारों के लिए जगह भी कम है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नई इमारत और पुराने महिला अस्पताल के बीच मुख्य सड़क है। अभी गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सड़क पार करनी पड़ती है। इससे उन्हें परेशानी होती है। अब मेडिकल कॉलेज के सी विंग में बने रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सी विंग में रेडियोलॉजी विभाग बनाया गया है। जल्द ही नई इमारत में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed