{"_id":"65e0df56a997e39a5809a807","slug":"mp-inaugurated-12-ayushman-temples-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-115362-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांसद ने 12 आयुष्मान मंदिरों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांसद ने 12 आयुष्मान मंदिरों का किया लोकार्पण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने 1.41 करोड़ की लागत से बने 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 6 और 20 शैय्या वाले वार्ड का लोकार्पण किया।
सीएचसी नकहा क्षेत्र की पीएचसी अमकोटवा में बृहस्पतिवार को लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी ने कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण कराए जा रहे हैं। सीएचसी नकहा और सीएचसी फरधान के अंतर्गत 12 आरोग्य मंदिरों को शुरू किया गया है। पीएचसी सेमरई, अमकोटवा और देवकली में भर्ती के लिए 6-6 अतिरिक्त शैय्या की व्यवस्था की गई है। सीएचसी नकहा में 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड स्थापित किया गया है, ताकि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज की सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। जल्द ही मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री ने अपने दो कार्यकाल में देश को नई दिशा और दशा दी है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के माध्यम से पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।