फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother Kalratri was worshipped in temples

Lakhimpur Kheri News: मंदिरों में हुई मां कालरात्रि की पूजा

Mon, 29 Sep 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mother Kalratri was worshipped in temples
शहर के संकटा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र में सोमवार को मां भगवती के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

जिले के देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। इन मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का आना-जाना रहता है। शहर के संकटा देवी, भुइयां माता व शीतला देवी के अलावा सिकटिया के दुर्गा मंदिर में घंटा-घड़ियाल की गूंज और जयकारों से वातावरण देवीमय हो उठा।
भक्तों ने विधि-विधान से मां की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। नवरात्र के शेष दो दिनों में क्रमशः मां महागौरी व मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाएगी। हवन-पूजन और कन्याभोज के साथ नवरात्र का समापन होगा।
विज्ञापन

बांकेगंज। राधाकृष्ण-बांकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 37वें दुर्गा पूजा महोत्सव के सातवें दिन सोमवार को मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की उपासना की गई। भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना की। पूजा पंडाल में भजन भी गाए गए। प्रांगण में काफी देर तक देवी के गीतों की गूंज जारी रही। भक्तों ने मां के चरणों में माथा टेककर मनौतियां मांगीं। कार्यक्रम में आयोजक सतीश गोयल, राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, महावीर जिंदल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्गा पूजा में रात्रि जागरण आज

बांकेगंज। राधाकृष्ण-बांकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 37वें दुर्गा पूजा समारोह में मंगलवार को जागरण होगा। आयोजक राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का शुभारंभ रात 8ः00 बजे से होगा। इसमें पीलीभीत भजन मंडली के सदस्य संगीतमयी धुनों पर माता के भजन गाएंगे। इस दौरान भगवान के विभिन्न स्वरूपों को धारण करके कलाकार आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन बुधवार की सुबह होगा। इसके बाद मंदिर प्रांगण में भंडारा होगा। संवाद








दीप यज्ञ में जले हजारों दीपक, जगमग हुआ वैष्णो दरबार
-श्रद्धालुओं ने किए मां ज्वाला की ज्योति के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी में सजाए गए मां वैष्णो दरबार में सोमवार शाम दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। दीप यज्ञ में जलते हजारों दीपों से मां वैष्णो का दरबार जगमग हो गया।
दरबार में श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो, भगवान श्री गणेश, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी एवं भगवान कार्तिकेय के साथ मां ज्वाला की ज्योति के दर्शन किए। रविवार की शाम वैष्णो दरबार में पुजारी संतोष द्विवेदी ने राजीव शुक्ल से पूजन एवं आरती कराई। दीप यज्ञ में श्रद्धालुओं ने स्वास्तिक और ओम आकृति में जलते दीप सजाए। दीप यज्ञ में टिमटिमाते दीपक आकर्षण का केंद्र रहे।

इस मौके पर दीपू लाला, राजेश शुक्ला, पीयूष वाजपेई, रीतेंद्र शुक्ला, उमेश, अंकू अवस्थी, सौरभ सिंह, अतुल पुरवार, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे और बब्बू सक्सेना मौजूद रहे।

शहर के संकटा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद

शहर के संकटा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद

शहर के संकटा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद

शहर के संकटा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed