फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother and son beaten up over pumpkin picking, child critical

Lakhimpur Kheri News: कद्दू तोड़ने के विवाद में मां-बेटे से मारपीट, बालक गंभीर

Sat, 08 Aug 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother and son beaten up over pumpkin picking, child critical
मारपीट के दौरान घायल महिला। संवाद
मितौली। दतेली खुर्द गांव में शुक्रवार को कद्दू तोड़ने के विवाद में मां-बेटे के साथ मारपीट हो गई। घटना में 10 वर्षीय आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मां रेशमा को भी चोटें आईं। आसिफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रेशमा ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने कद्दू तोड़ने के विवाद में उनके बेटे आसिफ की पिटाई कर दी। बेटे को बचाने पहुंचीं तो दो अन्य लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना पर थाना प्रभारी महेश पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने आसिफ के सिर में गंभीर चोट की आशंका जताई है। सीओ यादवेंद्र ने बताया कि मां-बेटा घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट के दौरान घायल महिला। संवाद

मारपीट के दौरान घायल महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed