{"_id":"6862cfc0aa608c77cd04da8c","slug":"most-crops-benefit-from-rain-vegetables-suffer-partial-damage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-149440-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश से ज्यादातर फसलों को फायदा, सब्जियों को आंशिक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश से ज्यादातर फसलों को फायदा, सब्जियों को आंशिक नुकसान
Mon, 30 Jun 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार को हुई बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली तो फसलों की अच्छी सिंचाई हो गई। इससे किसान काफी खुश हैं। गन्ना, धान सहित लगभग सभी फसलों को बारिश से फायदा पहुंचा है। हालांकि, हरी धनिया, पालक आदि सब्जियों को आंशिक क्षति हुई है।
आपदा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लखीमपुर तहसील क्षेत्र में 43.3, धौरहरा में 15, निघासन में 12.4 और मोहम्मदी में 57.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, मोहम्मदी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। बारिश से खेत लबालब हो गए। किसानों ने धान की फसल की रोपाई शुरू कर दी है। किसानों ने पहले ही धान की पौध तैयार कर ली थी। किसानों को बारिश का ही इंतजार था, जो सोमवार को पूरा हो गया।
अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह बारिश सभी फसलों के अच्छी है। आंशिक रूप से सब्जियों को थोड़ा नुकसान हो सकता है।