फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Morning wrapped in fog, mercury dropped by three degrees

Lakhimpur Kheri News: कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, पारा तीन डिग्री लुढ़का

Sun, 10 Nov 2024 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Morning wrapped in fog, mercury dropped by three degrees
मझगईं क्षेत्र में सुबह कोहरे का सितम। संवाद
लखीमपुर खीरी। रविवार सुबह काफी देर तक घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते हाईवे पार वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चले। इसके बाद पूरे दिन हल्की धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान में भी शनिवार की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

नवंबर माह की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव शुरू हो गया। रविवार को दिनभर बदली और धुंध का असर रहा। रविवार के मौसम को देखकर लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। सुबह जब सूर्य उदय हुआ तो आसमान साफ दिखा। फिर साढ़े छह बजे के बाद अचानक कोहरा छाने लगा, जो आठ बजे के बाद तक काफी घना रहा।
विज्ञापन

इसके बाद सूर्य देव के दर्शन तो हुए, पर दिन भर उनकी तपिश नहीं महसूस हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को 30 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान रविवार को 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं में भी
कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह भी यहां घनघोर कोहरा नजर आया और वाहन चालक लाइट जलाकर कर रेंगते नजर आए। रविवार सुबह पड़े भयंकर कोहरे का आलम यह था कि करीब का कुछ नजर नहीं आ रहा था। घनघोर कोहरे के कारण वाहन लाइट जला कर रेंगते नजर आए। पूरे दिन आसमान में धुंध भी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed