{"_id":"6a6e2f7906d2a917cd0adcdf","slug":"morning-rain-brought-relief-but-afternoon-humidity-worsened-the-situation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-181419-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुबह की बारिश से राहत, दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुबह की बारिश से राहत, दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी
Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
नौरंगाबाद चौराहे के करीब पेड़ से गिरी टहनी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह करीब 10 बजे आधे घंटे की हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद उमस ने परेशानी बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के दौरान शहर के नौरंगाबाद चौराहे पर पेड़ की एक बड़ी टहनी सड़क पर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। बाद में टहनी हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
बारिश रुकने के बाद धूप और हवा में नमी बढ़ने से चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आंशिक बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।