फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   more than 20 girl students suddenly fainted in the classroom in college

Lakhimpur Kheri: क्लासरूम में अचानक बेहोश हुईं 20 से अधिक छात्राएं, कॉलेज में मची अफरातफरी

Tue, 16 Jul 2024 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 03:18 PM IST
सार

लखीमपुर शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जबकि कक्षा 10 की 20 से अधिक छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
more than 20 girl students suddenly fainted in the classroom in college
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कक्षा 10 की 20 से अधिक छात्राएं अचानक उमस और गर्मी की वजह से बेहोश हो गईं। इससे स्कूल में खलबली मच गई। शिक्षकों ने छात्राओं को नजदीक के अस्पताल में दिखाया। ज्यादा हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले गए। तीन छात्राओं को भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती छात्रा दीपशिखा ने बताया कि वह आर कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। रोजाना की तरह निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंची और अन्य छात्राओं के साथ कक्षा में बैठकर अध्ययन कर रही थी। छात्रा के अनुसार क्लास में 80 छात्राएं हैं। मंगलवार को करीब 40- 42 छात्राएं कक्षा में उपस्थित थीं। 

विज्ञापन

क्लासरूम में लग रही थी उमस और गर्मी 
क्लासरूम में दो पंखे हैं, जो काफी ऊपर व धीमी गति से चलते हैं। क्लास में बहुत उमस और गर्मी लग रही थी। सुबह करीब नौ बजे गर्मी की वजह से कई छात्राएं बेहोश होनी शुरू हो गईं। प्राथमिक उपचार पर उन्हें होश में लाया गया। उसने यह भी बताया कि करीब 9:30 बजे आधा दर्जन से अधिक छात्राएं एक-एक कर बेहोश हो गईं। शिक्षकों ने उनके परिजनों को सूचना दी। 

बेहोश हुईं छात्राओं में कुछ को उनके परिजन निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। दीपशिखा, अंशिका व गुड़िया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार कोली ने बताया कि तीन छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर संतोष मिश्रा की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है, सभी की हालत बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed