{"_id":"6696e7f347b300dcda0f1855","slug":"more-than-12-students-of-class-10-fainted-in-the-humid-heat-all-are-healthy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124785-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी में कक्षा 10 की 12 से अधिक छात्राएं बेहोश, सभी स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी में कक्षा 10 की 12 से अधिक छात्राएं बेहोश, सभी स्वस्थ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी और उमस की वजह से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की 12 से अधिक छात्राएं एकाएक बेहोश हो गईं। नौ छात्राओं को कुछ देर में होश आ गया, जबकि तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह करीब दस बजे कई छात्राओं की हालत बिगड़ी और वे एकाएक बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि छात्राओं को पहले सिरदर्द की शिकायत हुई। इसके कुछ देर बाद ही छात्राओं को उल्टियां होने लगीं। छात्राओं के बेहोश होने की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया।
शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने तत्काल छात्राओं को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, सूचना मिलने पर अभिभावक भी पहुंच गए। इधर, जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती छात्रा दीपशिखा ने बताया कि सभी छात्राएं पढ़ाई कर रहीं थीं। कक्षा में करीब 80 छात्राएं बैठती हैं। मंगलवार को 40 से अधिक छात्राएं उपस्थित थीं। छात्रा के अनुसार- कक्षा में महज दो पंखे लगे हैं, जो काफी धीमी गति से चलते हैं। गर्मी और उमस अधिक होने के चलते छात्राएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति तिवारी ने बताया कि सुबह छात्राओं को उल्टी आने और कुछ के बेहोश होने की जानकारी मिली थी। तत्काल शिक्षकों ने सभी छात्राओं को महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन छात्राओं की हालत में सुधार न होते देख उन्हें जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है।
खाली पेट आती हैं छात्राएं, गर्मी बनी वजह
प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति तिवारी ने बताया कि सुबह जल्दी में कई छात्राएं बिना कुछ खाए पीये ही घर से स्कूल आ जाती हैं। कुछ दिनों से बेतहाशा गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बच्चों के बैठने के साथ ही हवा आदि के इंतजाम पूरे हैं। खाली पेट और गर्मी होने की वजह से यह दिक्कत हुई है।