फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More than 100 drivers arrived at the fair to get employment

Lakhimpur Kheri News: मेले में रोजगार पाने 100 से अधिक चालक पहुंचे

Thu, 04 Sep 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
More than 100 drivers arrived at the fair to get employment
रोजगार मेला में काउंटर पर जानकारी लेते हुए चालक। संवाद
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो परिसर में चालक भर्ती के लिए रोजगार मेला लगा। मेले में भर्ती के लिए 100 से अधिक चालक पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया में चालकों के दस्तावेज देखे गए। लंबाई व रोडवेज बस का ट्रायल कराया गया। लखीमपुर में चयनित होने वाले चालकों का फाइनल ट्रायल कानपुर में होगा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो में पहली बार चालक भर्ती का मेला लगा। भर्ती मेला में चालकों का टेस्ट लेने के लिए गोला डिपो की एक बस मंगाई गई, जिससे चालकों का ट्रायल लिया गया। हरदोई परिक्षेत्र के फोनमेन योगेश कुमार व बाबू मनोज कुमार ने चालकों की भर्ती प्रक्रिया की।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 24 चालक परीक्षा में पास हो गए थे। उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने पर देर शाम तक भर्ती प्रक्रिया चली। अधिक से अधिक चालकों की भर्ती की जानी है। लखीमपुर में चयनित होने के बाद कानपुर में अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती होने पर ये मिलेंगे लाभ
चयनित संविदा चालक को 2.06 रुपये प्रति किमी का भुगतान दिया जाएगा, जो हर माह 22 दिन ड्यूटी व 5000 किमी पूरा करेंगे। इसके अलावा तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ईपीएफ, फ्री पारिवारिक पास, नाइट भत्ता, पांच लाख का दुर्घटना बीमा के अलावा दुर्घटना रहित संचालन पर अतिरिक्त वार्षिक प्रोत्साहन लाभ की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed