फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   More Aeso make Kanhan Mohe

कान्हां मोहे ऐसो मोर बनाना

Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
More Aeso make Kanhan Mohe
झांकियां देख भावविभोर हुए दर्शक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चैती मेले में झांकियां देख भावविभोर हुए दर्शक
मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर श्रीकृष्ण मनोहारी कला केंद्र के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और झाकियों प्रस्तुत की गईं। इन्हें देख दर्शक भाव विभोर होकर देर रात तक मंच के सामने डटे रहे। चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर रजनी सिन्हा एडवोकेट की अध्यक्षता में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ  मुख्य अतिथि सुनीता मिश्रा एडवोकेट और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम  का संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश की झांकी और आरती से हुआ। अखिलेश वाजपेयी, श्रीराम शाह और सूरज शर्मा के निर्देशन में श्रीकृष्ण मनोहारी कला केंद्र के धर्मवीर, धर्मचंद शाह, श्रुति वाजपेयी, तान्या वाजपेयी, बाटू मिश्रा, ऐश्वर्या, अभिषेक, मोनू, शानू, दीपक, सोनू, दुर्गा, प्रियांशी, राहुल आदि कलाकारों ने श्याम आया रे, कान्हा मोहे ऐसो मोर बनाना, दीवाने हैं दीवानों को न घर चाहिए, औलाद वालों फूलों फलो, रण में कूद पड़ी मां काली, बाली सी उमरिया भजनों और गीतों पर फूलों की होली, मयूर नृत्य, मां काली, सुदामा चरित्र, शिव तांडव, श्रीकृष्ण राधा की झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश तिवारी ने किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, श्रीकांत तिवारी, नानकचंद वर्मा, काशीविश्वनाथ तिवारी, सुषमा गिरि, आनंद सोनी, राजेश वर्मा, पिंटू वर्मा, राजेश गिरि, जमाल अहमद, रफी अहमद, सुशील गिरि, आशीष अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, रामकुमार वर्मा, मयंक दीक्षित, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
 ऐतिहासिक चैती मेला के मंच पर महिला सशक्तीकरण की झलक देखने को मिली।नगर पालिका परिषद ने नगर में वकालत से जुड़ी विशिष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल और  सदस्यों ने मुख्य अतिथि और  कार्यक्रम अध्यक्ष खालिदा जमाल, शशि किरन, लाजवंती  को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों देश गीत गाकर महिलाओं में जोश भरा। 


पुलिस की लचर व्यवस्था
ऐतिहासिक चैती मेला में पुलिस की लचर व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात की गई महिला सिपाहियों की गैर मौजूदगी देखकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मंच से कहा कि पुलिस के कुछ लोग ही मेले में दिखाई देते हैं। सरकार जहां महिला सशक्तिीकरण पर जोर दे रही है। वहीं मेला में तैनात अधिकतर पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिससे मेला में अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों का खतरा बना रहता है। पुलिस की लापरवाही की कमेटी के लोगों ने भी निंदा की है। मेले में आवारा पशु और बाइक पर सवार युवक आए दिन अव्यवस्था फैलाते रहते हैं, इनको देखकर पुलिस भी किनारा कर लेती है।

चैती मेला में आज
छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर सीनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता रात आठ बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed