{"_id":"5ded43598ebc3e1c035b74c1","slug":"moot-lakhimpur-news-bly3873055166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल मूंगफली बेंचने जा रहे अधेड़ की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल मूंगफली बेंचने जा रहे अधेड़ की नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां-बेलरायां। नेपाल मूंगफली बेचने जा रहा बुजुर्ग मोहाना नदी में गिरकर डूब गया। जानकारी पर दोनों देशों की पुलिस और एसएसबी के साथ तहसील प्रशासन ने नदी में गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव नदी से ढूंढ निकाला।
नेपाल बॉर्डर पर बह रही मोहाना नदी पर गुलरिया घाट स्थित है। इस घाट पर नौका संचालन का ठेका नेपाल सरकार का है इसी घाट से होकर रविवार को सुबह करीब दस बजे थाना सिंगाही ग्राम सिगहा खुर्द निवासी 60 वर्षीय गया प्रसाद वर्मा अपने बेटे विकास वर्मा को लेकर साइकिल पर बोरे में मूंगफली लादकर नेपाल बिक्री करने को जा रहा था। इस दौरान घाट किनारे वह लघुशंका करने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गया। गुलरिया घाट पर नदी काफी गहरी होने के कारण वह डूब गया। बेटे विकास ने घटना की सूचना परिजनों और कोतवाली पुलिस को दी। इधर, एसएसबी के जवानों की सूचना पर तिकुनियां सब इंस्पेक्टर महताब सिंह, तहसील के कानूनगो अनिल शुक्ला और नेपाली सीमा पुलिस व डांगा एसएसबी के सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नदी में शव की तलाश जारी कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे शव मिला। तिकुनियां कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।