पलियाकलां। क्षेत्र के मझौरा गांव में बंदरों ने काफी आतंक मचा रखा है। बंदरों के झुंड खेतों में घुसते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। सड़क पर भी बंदरों के झुंड बैठे रहते हैं जिससे भीरा रोड पर मझौरा के पास निकलने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों मातादीन, ओमप्रकाश, सुरेश, जसपाल सिंह, रामगोपाल, रामसागर आदि ने बताया कि उनकी गन्ने की फसल को बंदरों के झुंड ने तहस-नहस कर दिया। बंदर गन्ना खाने के साथ ही उसको काटकर अलग कर देते हैं। वहीं रोड पर निकलने वाले वाहन चालक भी कभी-कभार अचानक बंदरों के झुंड रोड पर आने से दुर्घटना का शिकार हो जातेे हैं। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद