फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Monitor the accused released on bail: ADG

जमानत पर छूटे आरोपियों की करें निगरानी : एडीजी

Fri, 20 Feb 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Monitor the accused released on bail: ADG
लखीमपुर खीरी। जमानत पर रिहा हुए जघन्य अपराधों के आरोपियों की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि वे दोबारा अपराध न कर सकें। पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करे। आगामी होली और ईद को देखते हुए सभी विवादित स्थलों का पुनः मुआयना कर रणनीति तैयार की जाए। यह निर्देश खीरी रेंज के एडीजी प्रवीण कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुनियोजित कार्ययोजना जरूरी है। शारीरिक शोषण जैसे मामलों में विशेष गंभीरता बरती जाए। ऐसे मामलों में कई आरोपी नशे के आदी होते हैं, इसलिए समय-समय पर उनकी काउंसलिंग भी कराई जाए। पुलिस अदालत में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास करे।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि होली के दौरान विवादित स्थलों पर अक्सर तनाव की स्थिति बनती है। ऐसे स्थानों पर राजस्व विभाग के सहयोग से पहले ही आवश्यक कार्रवाई कर ली जाए, ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मुकदमों, अभ्यस्त अपराधियों की मॉनिटरिंग तथा उनके विरुद्ध गुंडा और गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एएसपी पश्चिमी अमित राय समेत सभी सीओ, एसओ और इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

----
शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील
बिजुआ। आगामी होली और रमजान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने होली को रंगों का त्योहार और रमजान को इबादत का महीना बताते हुए सभी से आपसी प्रेम, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का भी आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed