फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   molestation accused found dead outside of house after police raid in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में छेड़खानी के आरोपी की मौत, घर के बाहर पड़ा मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 15 Nov 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 04:32 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में छेड़खानी के आरोपी की मौत हो गई। शुक्रवार तड़के उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने पीड़िता के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
molestation accused found dead outside of house after police raid in Lakhimpur Kheri
विशाल शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में गांव मथना निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ की तहरीर मिलने पर पुलिस ने युवक की तलाश में बृहस्पतिवार रात तीन बजे दबिश दी थी, जहां से उसके छोटे भाई को अपने साथ ले गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव मथना निवासी हरिनाम का विशाल वर्मा (25 वर्ष) का गांव की ही किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने छेड़खानी का आरोप लगाकर एलआरपी चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए रात करीब तीन बजे आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी। इसकी जानकारी होते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। दबाव बनाने के लिए आरोपी के छोटे भाई को पुलिस उठा ले गई। 
विज्ञापन


क्रूरता की हदें पार: मासूम बेटे के सामने काटा पत्नी का गला... पांच घंटे लाश के पास बैठा रहा; सुबह किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जाने के एक घंटे बाद आरोपी युवक का शव उसी के घर के बाहर पड़ा मिला। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो चीख पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने लड़की पक्ष के लोगों पर विशाल की हत्या और शव घर के बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सात साल पहले पत्नी से हो चुका था तलाक
मृतक के परिजनों के मुताबिक विशाल की शादी हो चुकी थी। शादी के बाद दंपती में अनबन थी। सात साल पहले ही दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद विशाल ने दूसरी शादी नहीं की। इसी बीच गांव की ही नाबालिग लड़की से प्रेमप्रसंग हो गया। जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। विशाल के खिलाफ तहरीर दे दी। विशाल के परिजनों ने लड़की के घरवालों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। 

रात को मिली तहरीर...तीन बजे दबिश देने पहुंच गई पुलिस
सूत्र बताते हैं कि लड़की पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद चौकी प्रभारी एलआरपी पशुपति नाथ ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी थी। परिजनों ने बताया कि रात तीन बजे पुलिस विशाल की तलाश करते हुए घर पहुंची थी। घर पर विशाल नहीं मिला तो उसके छोटे भाई को अपने साथ ले आई थी। 

जबरन असलहा होने की बात स्वीकारने का आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक का छोटा भाई सूरज वर्मा ने चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सूरज ने पुलिस पर जबरन असलहा रखने की बात स्वीकारने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर पुलिस ने सूरज की पिटाई करने की बात कही है। सूरज का कहना था कि पुलिस उससे यह बात कहलाना चाहती थी कि उसके पास नाजायज असलहा है, जिसे वह पुलिस को सौंप दें।

कोतवाली के एसएसआई एके तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस दबिश देने पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed