{"_id":"67d07918f6696520c6085dea","slug":"mohammadi-police-restricted-140-people-in-view-of-festivals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-141110-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर 140 को किया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर 140 को किया पाबंद
विज्ञापन
मोहम्मदी। शुक्रवार की नमाज और होली की शोभायात्रा को सकुशल निपटाने के लिए लेकर पुलिस ने 140 लोगों को पाबंद किया है।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मदी, पसगवां और उचौलिया सहित सभी चौकियों पर शांति सभा की बैठक उपजिलाधिकारी के साथ की जा चुकी है। सभी से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। होली को देखते हुए जिले से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। मोहम्मदी नगर में 14-15 मार्च को रंगों की धमार निकाली जाएगी। 16 मार्च को मगरेना के देवस्थान मंदिर में धमार और होली मिलन होगा।
इसी को लेकर सभी प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्षों और चौकी प्रभारी सहित सभी को उचित दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। 14 मार्च को शुक्रवार होने के नाते जुमे की नमाज भी होगी। इसके लिए सभी मस्जिदों में पर्याप्त पुलिस बल लगाया जा रहा है, वहीं सभी समुदाय के जिम्मेदार नागरिकों से अलग-अलग बैठकें की जा रही हैं। वाल्मीकि समाज के मोहल्लों में जाकर वहां भी बैठकें कर आपसी सहयोग के साथ होली मनाने की अपील की गई है।
डीजे धारकों को नोटिस जारी कर अश्लील और उत्तेजक गाने बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। गुब्बारे और पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया गया है। नगर में जिस मार्ग से धमार निकलेगी उन छतों की तलाशी ली जा रही है। पूरे धमार की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। त्योहार सही से संपन्न हो इसके लिए 140 लोगों के खिलाफ 126/135 के तहत कार्रवाई की गई है। माहौल को खराब करने वाले और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था के लिए धर्म गुरुओं के साथ की बैठक
निघासन। होली पर शांति व्यवस्था के लिए पढुआ एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने मंगलवार को मस्जिदों के इमामों के साथ बैठक कर उन्हें शासन की मंशा के अनुसार आवश्यक सुझाव दिए। तय हुआ कि होली वाले दिन जुमे की नमाज अपराह्न दो बजे के बाद पढ़ी जाएगी। एसओ ने कहा कि किसी के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। साथ ही अगर किसी बच्चे से या किसी शरारती व्यक्ति के द्वारा किसी नमाजी पर गलती से रंग पड़ जाने की घटना हो जाती है तो इसे बेवजह मुद्दा न बनाया जाए। संवाद
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
संसारपुर। होली और रमजान के मद्देनजर मंगलवार शाम पुलिस क्षेत्राधिकार गोला गवेंद्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने नेशनल हाईवे तथा गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस मौके पर संसारपुर चौकी प्रभारी मोहित पुंडीर सहित पुरुष और महिला आरक्षी भी मौजूद रहे। संवाद
होली के दिन दो बजे के बाद अदा की जाएगी जुमे की नमाज
अमीरनगर। पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार को होली और ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। यहां मस्जिदों के इमामों ने कहा कि जुमे की नमाज अपराह्न दो अदा की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जुल्फिकार खां, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य तौहीद खां, उमेश शुक्ला, अब्दुल अजीज खां, मोहम्मद शाहिद खां, आत्मानंद शुक्ला, कय्यूम बेग आदि मौजूद रहे। संवाद