{"_id":"63a6ed763eb0056c7c5edb0e","slug":"mohammad-vasi-murdered-his-wife-uma-sharma-from-electric-shock-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: मोहम्मद वसी ने करंट लगाकार पत्नी उमा शर्मा की कर दी हत्या, कमरे में दफनाया शव, वहीं सोता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: मोहम्मद वसी ने करंट लगाकार पत्नी उमा शर्मा की कर दी हत्या, कमरे में दफनाया शव, वहीं सोता था
Sat, 24 Dec 2022 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:57 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में मोहम्मद वसी ने करंट लगाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके शव को कमरे में ही दफना दिया। इतना ही नहीं वह उसी कमरे में सोता था। आरोपी की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गोला कोतवाली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में मामूली कहासुनी में युवक ने करंट लगाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में ही दफन कर दिया और वहीं बगल में सोता रहा। आरोपी की मां ने ही बेटे की करतूत की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। शव को खुदवाकर बाहर निकाला।
घटना गोला गोकर्ण नाथ कोतवाली क्षेत्र के हफीजपुर गांव की है। गांव निवासी मोहम्मद वसी की दो दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी उमा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा से कहासुनी हो गई। पत्नी का बात वसी को इतना नागवार गुजरी कि उसने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी किसी को न हो इसके लिए शव को कमरे में ही दफना दिया। उसी कमरे में वह बेखौफ होकर सोता रहा।
घटना के समय वसी की मां अपनी बेटी-दामाद के घर कानपुर गई थी। दो दिन बाद वह लौटकर पहुंची तो बहू घर पर नहीं दिखी। उसने बेटे से पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इसके बाद वह पता लगाने में जुट गई। काफी समय बाद उसे शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने मौका मुआयना किया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर कमरे में खुदाई की तो दीवार किनारे शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वसी की मां ने बताया कि बेटे-बहू के बीच शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बेटे ने करंट लगाकर बहू की हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं कमरे में ही दफन कर दिया। आरोपी के घर पुलिस बल तैनात है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।