फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MNREGA Federation placed demands related to public facilities

Lakhimpur Kheri News: मनरेगा महासंघ ने रखीं जनसुविधाओं से जुड़ी मांगें

Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
MNREGA Federation placed demands related to public facilities
डीएम को ज्ञापन देते मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ ने बुधवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। संगठन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि विलोबी मेमोरियल हॉल का प्रांगण बरसात में तालाब जैसी स्थिति में भर जाता है। इसे देखते हुए परिसर को करीब तीन फुट ऊंचा पटवाने और टिनशेड के नीचे फैली गंदगी की सफाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में लखीमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग से संकटा देवी चौराहा और गोला-देवकली रोड तिराहे तक डिवाइडर बनवाने की मांग की गई। गोला-लखीमपुर मार्ग पर कोटवारा तिराहे से सीजीएन पीजी कॉलेज तक भी डिवाइडर निर्माण की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों और सरकारी कार्यालयों में बने सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई कराने और क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत कराने की मांग की। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सातों दिन एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने और बंद पड़ी हेल्थ एटीएम मशीनों को चालू कराने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन में लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने की घटना की निंदा करते हुए प्रभावित अधिवक्ताओं को नए चैंबर और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। इस दौरान एडवोकेट अमरकेश, एडवोकेट ललित कुमार, आवरण शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed