फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLC elections: The whole day went on to persuade the independent candidate, did not get success

एमएलसी चुनावः दिन भर चला निर्दलीय प्रत्याशी को मनाने का दौर, नहीं मिली सफलता

Thu, 24 Mar 2022 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: The whole day went on to persuade the independent candidate, did not get success
कलक्ट्रेट परिसर में समर्थकों संग मौजूद भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता।
भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन में निर्दलीय नरसिंह बने अड़ंगा
विज्ञापन

पर्चा वापसी का अंतिम दिन आज, नाम वापसी न होने पर होगा मतदान
लखीमपुर खीरी। एमएलसी चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में नामांकन पत्रों की जांच में सपा प्रत्याशी समेत दो प्रत्याशियों का पर्चा मंगलवार को खारिज हो गया था। अब भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता समेत कुल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कराने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह के नामांकन पत्र वापसी के लिए कई घंटे तक मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन वह नहीं माने। उम्मीद जताई जा रही है कि नरसिंह अपना पर्चा बृहस्पतिवार को वापस ले सकते हैं।
एमएलसी चुनाव के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता, सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा, निर्दलीय नवनीत शुक्ला और नरसिंह शामिल थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में जब सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा और निर्दलीय नवनीत शुक्ला का नामांकन पत्र खारिज हुआ तो चुनाव का रुख ही पलट गया।
विज्ञापन

प्रमुख तौर पर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने से भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन की संभावनाएं बढ़ गईं, जिससे उत्साहित भाजपा विधायकों व पदाधिकारियों ने बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह का नामांकन वापस कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। निर्दलीय नरसिंह को अपने साथ लेकर भाजपा नेता शहर में घूमते रहे। इस दौरान प्रत्याशी नरसिंह को विभिन्न प्रलोभनों के माध्यम से नामांकन वापस लेने के लिए मनाया गया। एक बार खबर फैली कि नरसिंह नाम वापसी के लिए मान गए हैं, जिससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता लाव-लश्कर के साथ कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच भी गए। वहीं आरओ/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एआरओ/एडीएम संजय कुमार सिंह भी कोर्ट में नाम वापसी के लिए डटे रहे। धीरे-धीरे समय बीतता रहा, जिसके साथ प्रत्याशी नरसिंह के नामांकन वापस लेने की संभावनाएं क्षीण हो गईं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। भाजपाइयों को उम्मीद है कि नरसिंह अपना नाम वापस ले लेंगे, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि निर्दलीय प्रत्याशी नरसिंह मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोकन के प्रधान भी हैं, जिससे प्रशासन स्तर से भी उन पर नामांकन वापसी के लिए दबाव बनाया जा सकता है। प्रशासन भी इस कोशिश में रहेगा कि नौ अप्रैल को मतदान कराने की नौबत ही न आए, क्योंकि मतदान कराने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं करने से राहत मिल जाएगी।

अभी दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, क्योंकि बुधवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। इस अवधि में यदि एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया तो दूसरा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएगा। यदि नामांकन वापस नहीं होता है तो नौ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
- संजय कुमार सिंह, एआरओ/एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed