{"_id":"6102d24e8ebc3e67015e1ca5","slug":"mla-romi-sahni-reached-dharmendra-bhargava-house-with-buffaloo","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस लौटी खुशियां: जब भैंस और पडडी लेकर गरीब धर्मेंद्र भार्गव के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस लौटी खुशियां: जब भैंस और पडडी लेकर गरीब धर्मेंद्र भार्गव के घर पहुंचे विधायक रोमी साहनी
Thu, 29 Jul 2021 09:37 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:37 PM IST
सार
विधायक रोमी साहनी ने खुद भैंस लेकर धर्मेंद्र भार्गव के घर पहुंच कर उन्हें यह भैंस सौंपी। यह देख परिवार वालों की आंखें नम हो गई। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
पलिया विधायक रोमी साहनी भैंस और पडडी लेकर पहुंचे धर्मेंद्र के घर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पलिया विधायक रोमी साहनी अचानक भैंस और उसकी पडडी लेकर संसारपुर के धर्मेन्द्र भार्गव के घर पहुंचे तो वह अवाक रह गया। उस समय धर्मेन्द्र और उसकी पत्नी माधुरी देवी दोनों रो रहे थे। बताया गया कि दो दिन पहले धर्मेंद्र भार्गव की भैंस बिजली का करंट लगने से मर गई थी। परिवार के लोगों ने दो दिनों से कुछ भी खाया पिया नहीं था।
विज्ञापन
संसारपुर के लोगो ने इस बाबत विधायक रोमी साहनी को फोन पर बताया कि संसारपुर में धर्मेंद्र भार्गव की भैंस के मर जाने से उसका परिवार बहुत दुखी है। परिवार में किसी ने दो दिनों से कुछ नही खाया, तो विधायक रोमी साहनी ने लखनऊ से लौटकर एक भैंस व पडडी खरीदी, जिसकी कीमत पैंतीस हजार रुपये है।
विज्ञापन
विधायक रोमी साहनी ने खुद भैंस लेकर धर्मेंद्र भार्गव के घर पहुंच कर उन्हें यह भैंस सौंपी। यह देख परिवार वालों की आंखें नम हो गई। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन