फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mistake of Rs 50 lakh in grant of Project Tiger and Project Elephant

Lakhimpur Kheri News: प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलिफैंट के अनुदान में 50 लाख का गड़बड़झाला

Thu, 08 Feb 2024 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mistake of Rs 50 lakh in grant of Project Tiger and Project Elephant
दुधवा में शावकों संग विचरण करती बा​घिन। स्त्रोत- वन विभाग।
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया प्रभाग में प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलिफैंट के लिए मिले एक वर्ष पुराने अनुदान में 50 लाख रुपये का गड़बड़झाला सामने आया है। वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लिए बगैर अनुदान की रकम में से पचास लाख रुपये से दैनिक कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान कर दिया गया। इसमें मुख्य रूप से उपनिदेशक दुधवा (डीडी) की भूमिका सामने आ रही है। ऐसे में फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा ने डीडी दुधवा डॉ. रंगाराजू टी. को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से वर्ष 2023-24 में प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलिफैंट के तहत 2.83 करोड़ की ग्रांट दुधवा नेशनल पार्क को दी गई थी। यह धनराशि संबंधित प्रोजेक्ट में खर्च होनी थी। सभी काम होने के बाद इसमें करीब 92 लाख रुपये की धनराशि बच गई थी। इसमें से 50 लाख रुपये की धनराशि से दुधवा नेशनल पार्क के डीडी डॉ. रंगाराजू टी. ने वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लिए बगैर दैनिक कर्मियों के मानदेय का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अमानगढ़, बहराइच, पीलीभीत समेत अन्य टाइगर रिजर्व में भी धनराशि बच गई थी, जिसे पीएमएफएस पोर्टल पर दर्शाया गया था। दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया प्रभाग में जब पूछताछ हुई तो बताया गया कि यह धनराशि सामाजिक वानिकी में खर्च की गई है, जबकि दुधवा नेशनल पार्क कोरजोन क्षेत्र है। जिसके चलते यहां सामाजिक वानिकी लागू ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन हुई तो पता चला कि दुधवा प्रशासन ने बिना किसी आदेश और अनुमति के पिछले साल की ग्रांट से 50 लाख रुपये निकालकर दैनिक कर्मियों के मानदेय का भुगतान मनमाने तरीके से कर दिया। जब एफडी ने पीएमएफएस पोर्टल चेक किया तो पाया कि बची धनराशि में से 50 लाख रुपये गायब हैं।

----------------------------
प्राजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलिफैंट के तहत मिली ग्रांट में से अवशेष बची धनराशि से 50 लाख रुपये निकाल कर दैनिक कर्मियों को मानदेय के रूप में बांट दिया गया है। मामला संज्ञान के आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बाबत उपनिदेशक दुधवा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed