{"_id":"5f95b1e48ebc3e75024939a1","slug":"misson-shakti-lakhimpur-news-bly4246555195","type":"story","status":"publish","title_hn":"114 महिला शक्ति योद्धा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
114 महिला शक्ति योद्धा सम्मानित
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइकिल देते डीएम एसपी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति के प्रथम चरण के अंतिम दिन रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के बिना एक सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्वावलंबन बढ़ने पर ही महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान में वृद्धि होगी। महिलाओं के सशक्तीकरण, स्वावलंबन के लिए सरकार नए कदम उठा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत महिला कार्मिक मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। इस मौके पर 114 महिला शक्ति योद्धाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने मिशन शक्ति की एक सप्ताह में संचालित की गई विविध गतिविधियों पर आधारित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नमिता श्रीवास्तव ने किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई। एसपी विजय ढुल ने कहा आगामी माह में इस मिशन के तहत विभिन्न थीमों पर विविध कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, उनकी खुशहाली एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका बहुआयामी विकास करने में इस मिशन की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा का अंकुर डालने में आंगनबाड़ी वर्करों की बड़ी भूमिका है। चिकित्सा क्षेत्र में महिला चिकित्सकों, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान बड़ी भूमिका अदा की है। सीडीओ अरविंद सिंह ने मिशन शक्ति के तहत सम्मानित होने वाली सभी शक्ति योद्धाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने, उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए महिलापरक योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनको जमीनी स्तर तक क्रियान्वित कराने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। सहायक श्रम आयुक्त एमके पांडेय ने महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन, स्वाधार गृह पलिया समेत बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, श्रम, चिकित्सा, पुलिस, डूडा, एनआरएलएम, एनयूएलएल, कृषि विभाग ने प्रतिभाग किया।
इन शक्ति योद्धाओं को मिला सम्मान
महिला कल्याण विभाग की आठ, महिला पुलिस कर्मी 23, चाइल्ड लाइन की दो, स्वाधार गृह पलिया की एक, बाल विकास एवं पुष्टाहार की 20, आंगनबाड़ी 10 वर्कर, परिषदीय विद्यालयों की 10 महिला शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग की पांच, डूडा एवं एनयूएलएल की 10, पांच प्रगतिशील महिला किसान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 10, 20 पंजीकृत महिला श्रमिक शामिल रहीं।
विज्ञापन
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों को मिली साइकिल की सौगात
मिशन शक्ति के प्रथम चरण के अंतिम दिन हुए कार्यक्रम में संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 10 बेटियों/छात्राओं को साइकिल की सौगात मिली। डीएम-एसपी और सीडीओ ने 10 कन्याओं को साइकिल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त डॉ महेश कुमार पांडे ने योजना के बारे में बताया कि श्रमिकों की कन्याओं के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण के उपरांत साइकिल प्रदान की जाती है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल, सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सहायक श्रम आयुक्त महेश कुमार पांडेय, डीपीओ संजय कुमार निगम ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद काफी संख्या में महिला कार्मिकों ने भी हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
एलईडी वैन रही आकर्षण का केंद्र
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का भी प्रसारण किया गया।
मिशन शक्ति के तहत ली नारी सुरक्षा और सम्मान की शपथ
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के समापन पर मिशन शक्ति के तहत सभागार में ब्लॉक प्रमुख रितेश सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीडीपीओ इंचार्ज नीलम शुक्ला आदि ने आंगनबाड़ी वर्कर्स, नारी सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर शिवाली गंगवार, राधा रानी, शिवरानी सहित आंगनबाड़ी और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य मौजूद रहे। संवाद