फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   missing girl found at dhaba accused detained by police in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: लापता बच्ची 12 घंटे बाद ढाबे पर मिली, टॉफी का लालच देकर ले गया था युवक; आरोपी हिरासत में

Fri, 14 Feb 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र में लापता बच्ची को पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जो उसे लेकर गया था। 

विज्ञापन
missing girl found at dhaba accused detained by police in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र में एक गांव से बृहस्पतिवार शाम लापता हुई आठ साल की बच्ची को पुलिस ने शुक्रवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची को पड़ोस का ही एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


थाना फरधान क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन ने बच्ची को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। गांव में उसका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को गांव का ही युवक अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रात भर कई जगहों पर बच्ची को ढूंढा गया, पर उसका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में अंदेश नगर फॉर्म के पास स्थित एक ढाबे पर बच्ची मिल गई। वहीं पर आरोपी भी मिला, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि बच्ची सकुशल है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed