{"_id":"6147888c8ebc3e5a6743b271","slug":"minor-pregnant-after-rape-lakhimpur-news-bly460116890","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ा
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर परिजन ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी किशोर (17) को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की है।
एलआरपी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) अपने पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता जब काम पर चला जाता था तो किशोरी पड़ोस के गांव में अपनी नानी के घर चली जाती थी। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक दिन किशोरी की नानी घर पर नहीं थीं, तभी गांव का ही एक किशोर जबरन घर में घुस आया। उसने डरा-धमकाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का दोनों ही नाबालिग हैं। आरोपी लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई है। अब उसे जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी नौ वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप शहर की एक कालोनी निवासी युवक पर लगाया है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार ने बताया कि लड़की की मां द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर परिजन ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी किशोर (17) को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की है।