फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minor girl kidnapped from home and raped, report filed

नाबालिग छात्रा को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 May 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapped from home and raped, report filed
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
छात्रा की हालत गंभीर, महिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है पीड़िता
फरधान/बेहजम। फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय छात्रा को गांव के 35 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे घर से अगवा कर लिया। गांव के सरकारी विद्यालय के पास ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी अभी फरार है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है, जो बृहस्पतिवार की रात घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे के बाद गांव का ही 35 वर्षीय सर्वेश कुमार उर्फ भूरे उसकी पुत्री को सोते समय उठा ले गया। गांव के परिषदीय विद्यालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर सुबह घर पहुंची और आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने छात्रा को धमकी दी कि यदि घरवालों को घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़ित की तहरीर पर फरधान पुलिस ने आरोपी सर्वेश कुमार उर्फ भूरे के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी एके सिंह और सीओ सिटी संदीप सिंह ने मौका मुआयना कर परिजन से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की कई टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। गांव वालों का कहना है आरोपी सर्वेश कुमार पुराना शातिर अपराधी है।
पीड़ित छात्रा के माता-पिता हैं दिव्यांग
पीड़ित छात्रा का परिवार बहुत ही गरीब है। छात्रा के माता-पिता दिव्यांग हैं। मेहनत मजदूरी करके रोजी-रोटी चलाते हैं। दिव्यांग दंपती के घर में तीन लड़कियां हैं, जिसमें पीड़िता दूसरे नंबर की है।
फरधान क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ उसी गांव के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसमें त्वरित कार्रवाई की जा रही है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

- संदीप सिंह, सीओ सिटी
दुष्कर्म के आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित
लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार अपराधी सर्वेश उर्फ भूरे पर पुलिस ने 20 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। इसके लिए फरधान पुलिस ने पंफलेट भी छपवाया है, जिसमें अपराधी की फोटो सहित उसका पूरा हुलिया लिखा गया है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि अपराधी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा और उसे 20 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। सीओ सिटी संदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed