{"_id":"628932a8c48e063d8418e938","slug":"minister-of-state-for-home-ajay-mishra-teni-reached-jail-to-meet-son-lakhimpur-news-bly4856676130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri : बेटे से मिलने जेल पहुंचे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri : बेटे से मिलने जेल पहुंचे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी
Sun, 22 May 2022 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 03:38 AM IST
विज्ञापन
पुत्र से मिलने जेल पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मत्री अजय मिश्र टैनी
- फोटो : LAKHIMPUR
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी शनिवार दोपहर करीब एक बजे जिला जेल में बंद तिकुनिया हिंसा के मुख्य आरोपी अपने पुत्र आशीष कुमार मिश्र से मिलने पहुंचे। वह केवल अपने सुरक्षा गार्डों के साथ अकेले ही अपने बेटे से मिलने पहुंचे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर जेल पहुंचे।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक अपने बेटे से अकेले में मिलने के बाद वह करीब एक बजकर 41 मिनट पर बाहर निकले। पिता पुत्र के बीच मुलाकात बिल्कुल अकेले में हुई। इस दौरान तीसरा कोई भी मौजूद नहीं था। बताते हैं कि मुलाकात के दौरान दोनो भावुक हो उठे।
विज्ञापन