फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minimum mercury rushes towards maximum

Lakhimpur Kheri News: अधिकतम की ओर दौड़ा न्यूनतम पारा

Mon, 17 Jun 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury rushes towards maximum
भीषण गर्मी के कारण रविवार को भीरा पलिया हाइवे पर छाया सन्नाटा। संवाद
लखीमपुर खीरी। न्यूनतम तापमान अधिकतम की ओर बढ़ रहा है। इसलिए दिन के साथ रात में भी भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार का जनपद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रयागराज, कानपुर और आगरा के बाद खीरी में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी का विकराल रूप अभी और देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लखीमपुर के लिए दिन में ऑरेंज और रात में यलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग इस गर्मी से विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहा है। इधर गर्मी बढ़ने के साथ ही निजी से लेकर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

शायद ही कोई ऐसा अस्पताल होगा, जहां मरीजों की भीड़ न हो। भीषण गर्मी का असर मानव जीवन के साथ ही पशु-पक्षी व पेड़ पौधों पर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग लखनऊ ने पेड़-पौधे और पशु-पक्षियों के लिए भी अलर्ट जारी करते हुए बचाव की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम और अधिकतम में मात्र 10 डिग्री का अंतर
रिपोर्ट के आधार जनपद लखीमपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र 10.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। अधिकतम 43 और न्यूनतम 32.4 डिग्री है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अभी और अंतर कम होने की संभावना है। जैसे-जैसे अंतर कम होगा वैसे-वैसे गर्मी का विकराल रूप बढ़ता जाएगा। न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह से रातें भी ज्यादा गर्म रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed