फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minimum distance fare increased by one and a half times in Gomti Express

गोमती एक्सप्रेस में न्यूनतम दूरी का किराया डेढ़ गुना बढ़ा

Sat, 03 Apr 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Minimum distance fare increased by one and a half times in Gomti Express
रेलवे विशेष आरक्षित एक्सप्रेस को अब चला रहा है त्योहार विशेष गाड़ी के रूप में
विज्ञापन

पीआरओ बोले, अब मैलानी से गोला, लखीमपुर और हरगांव जाने के लिए यात्रियों को देने होंगे 70 रुपये
मैलानी। रेलवे ने गोमती एक्सप्रेस को एक अप्रैल से त्योहार विशेष गाड़ी घोषित कर डेढ़ गुना किराया बढ़ाकर यात्रियों को झटका दिया है। अब इस ट्रेन का न्यूनतम दूरी का कम से कम किराया 70 रुपये होगा। पहले इस आरक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का किराया 45 रुपये था। बढ़ा हुआ किराया फिलहाल 30 जून तक लागू रहेेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर विशेष आरक्षित एक्सप्रेस (05009/05010) को त्योहार विशेष ट्रेन घोषित कर दिया गया है, जिससे इस ट्रेन में भी त्योहार विशेष गाड़ियों का स्लैब एक अप्रैल से लागू हो गया है। नए यात्रा स्लैब के मुताबिक, अब न्यूनतम दूरी का टिकट 70 रुपये का होगा, जबकि बाकी ट्रेनों का किराया पूर्ववत रहेगा। उन्होंने बताया कि अब मैलानी से गोला, लखीमपुर और हरगांव जाने के लिए यात्रियों को 70 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


गोमती एक्सप्रेस त्योहार विशेष
आरक्षित ट्रेन की किराया सूची
मैलानी- गोला 70
मैलानी- लखीमपुर 70
मैलानी- हरगांव 70
मैलानी- सीतापुर 75
मैलानी- सिधौली 90
मैलानी- लखनऊ 100
मैलानी- गोंडा 140
मैलानी- गोरखपुर 205

रेल से 70 तो बस से 45 रुपये में पहुंचेंगे गोला
मैलानी। गोमती एक्सप्रेस त्योहार विशेष आरक्षित ट्रेन का यहां से गोला का किराया अब 70 रुपये हो गया है, जबकि मैलानी से गोला का बस किराया अभी भी 45 रुपये ही है। इस प्रकार मैैलानी से गोला तक रेल और बस के किराए में डेढ़ गुना अंतर होने से यात्री रेल की अपेक्षा बस से सफर करना ही मुनासिब समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed