फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mind the variety show children

रंगारंग कार्यक्रम से बच्चों ने मोहा मन

Fri, 01 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/मैलानी।
ब्यूरो/मैलानी। Updated Fri, 01 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
mind the variety show children
युवा - फोटो : अमर उजाला
कृषक समाज शिशु विद्यालय के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रमों से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। बेहतर प्रस्तुति के लिए निशा कुमारी को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ आनंद कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रीता, निशा, कोमल, काजल, सुनीता ने वंदना से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कादिर, सोहराब, आसिफ, काजल ने जलवा तेरा जलवा, माहिरा, तान्या, कृष्णा, नमन, तूबा, मनीष, रितु ने मुझे माफ करना, ओम साईं राम और नैंसी, रिमझिम, मंशा, नंदनी ने सनम रे सनम गीत पर ग्रुप डांस पेश किया। कादिर, सोहराब, सौरभ, कैफ, सुधाकर, तालिब ने एक्जाम टाइम नाटक का मंचन किया। पलक गुप्ता ने टैडीवियर, माहिरा इदरीसी ने बेबी डॉल मैं सोने दी गीत पर डांस तो सुनीता, रीता, प्रदीप ने अनपढ़ बीबी नाटक के जरिए सबको हंसाया। आसिफ, कादिर, रीता ने पी के शंकरजी की बूटी, निशा खान ने मैं तेरा ब्वायफ्रेंड, तू मेरी गर्लफ्रेंड, नैंसी ने मैनु लग्या इश्क दा रोग, दीपिका, सविता मिश्रा ने सुन साथिया गीत पर नृत्य तो सोहराब, कैफ और गजफ्फर ने जोक्स प्रस्तुत कर हंसाया। दीपिका राना ने प्रेम रतन धन पायो, काजल, फिजा ने तेरी सांसों में ऐसे बस जाऊं, अमृता ने ये मेहंदी के बूटे, फिजा ने मैं नचा फर्राटेदार, निशा ने कन्हैया तेरे प्यार में गीत पर डांस किया। कार्यक्रम में बेहतरीन परफारमेंस के लिए निशा कुमारी को प्रथम, अनपढ़ बीबी नाटक का मंचन करने वाले ग्रुप सुनीता मंडल, प्रदीप, रितिका को द्वितीय, रेबल ग्रुप डांस कलाकारों को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। संचालन राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक इमरान सिद्दीकी, राकेश, अंकित शुक्ला, रहनुमा सहित अभिभावक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed