फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Milk-like substance derived from neem tree, crowd of people

नीम में पेड़ से निकला दूध जैसा पदार्थ, लोगों का तांता

Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Milk-like substance derived from neem tree, crowd of people
नीम के पेड़ से निकलता दूध जैसा तरल पदार्थ।
वन अधिकारी बता रहे स्वाभाविक प्रक्रिया
विज्ञापन

महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव राजा रामपुरवा (भूलभुलिया) में नीम के एक पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है। इसकी सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों ने चमत्कार समझकर पूजन शुरू कर दिया, जिससे रविवार देर रात तक लोगों की खासी भीड़ रही।
राजारामपुरवा गांव में रविवार की शाम रामआसरे के घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से अचानक दूध जैसे पदार्थ की धार बहने लगी। धीरे धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई, जिससे गांव में देखने वालों का तांता लग गया। वहीं आसपास गांव के लोग भी पेड़ के दर्शन के लिए आ गए। महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। हालांकि वनाअधिकारी पेड़ से तरल पदार्थ का निकलना आम बात मान रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम गर्म होने पर इन दिनों में पुराने नीम के पेड़ से तरल पदार्थ निकलना आम बात है। नीम एक औषधीय पेड़ है। इसका तरल पदार्थ कई प्रकार की दवाइयों को बनाने में काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनके राय, वन रेंजर, शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed