फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meritorious take flight for success

सफलता के लिए मेधावियों ने भरी उड़ान

Sun, 20 Nov 2022 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Meritorious take flight for success
परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।
नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में हुई परीक्षा में पंजीकृत 944 के सापेक्ष 627 बच्चे हुए शामिल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2022 महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के पंजीकृत 944 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 627 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 317 अनुपस्थिति रहे।
छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए जिले भर से छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे ही परिजनों के साथ केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित दिखे। कॉलेज स्टाफ ने गेट पर विधिवत तलाशी अभियान चलाने के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी। कक्ष में पहुंचने के बाद छात्रों को 11 बजे ओएमआर शीट और फिर प्रश्नपत्र बांटे गए। परीक्षा में 100 विकल्पीय प्रश्न पूछे गए। शांतिपूर्वक और नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने में नवभारत पब्लिक स्कूल का पूरा स्टाफ लगा रहा। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे समाप्त हुई। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राएं रिजल्ट आने के बारे में जानकारी करते रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य मय स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन


दृष्टिबाधित छात्र ने सहयोगी के साथ दी परीक्षा
सपनों की उड़ान भरने में दिव्यांग छात्र भी पीछे नहीं रहे। रविवार को कुकरा निवासी दृष्टिबाधित छात्र जावेद परीक्षा देने के लिए केंद्र पहुंचा। दृष्टिदोष होने के कारण जावेद के सहयोगी ने परीक्षा दी। जावेद ने बताया कि अखबार के माध्यम से छात्रवृत्ति परीक्षा होने की जानकारी मिली थी। आवेदन करने के बाद तैयारी शुरू कर दी। पेपर काफी अच्छा हुआ है, अब रिजल्ट आने का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रधानाचार्य रामनरेश मिश्रा से लेकर परीक्षा इंचार्ज राकेश वर्मा, सहायक परीक्षा इंचार्ज रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, शिवकांत यादव, अमित सक्सेना, उपेंद्र वर्मा, अनिल मौर्या, सर्वेश अवस्थी, लोकेश वर्मा, मनीषा कश्यप, पुष्पा तिवारी, अमिता शुक्ला एवं कोमल रुहेला सहित चतुर्थ श्रेणी स्टाफ लगा रहा।

ओएमआर शीट भरना सीखा
छात्रवृति परीक्षा की खबर अखबार में पढ़ने के बाद इसकी तैयारी की परीक्षा में ओएमआर शीट कैसे भरते हैं, पहली बार इसकी जानकारी शिक्षकों ने दी। इससे आगे की तैयारी भी हो गई।
- प्रतिभा देवी, कक्षा-11 निवासी जिला बहराइच

सीखने को मिला
अमर उजाला फाउंडेशन को परीक्षा के पेपर से आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी अच्छी पहल है। इससे प्रतियोगी परीक्षा के बारे में बहुत कुछ जानने और सीखने को मिला।
- अनन्या गुप्ता, कक्षा-11 शिवकॉलोनी, खीरी

सपना पूरा करने में मिलेगी मदद
परीक्षा देने से प्रतियोगी परीक्षा का प्रारूप सामने आया है। इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी भी मिली।
- शिक्षा देवी, कक्षा-11 निवासी भोगीपुरमनी

ओएमआर शीट भरने की हुई जानकारी
परीक्षा का प्रारूप पूरी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं जैसा ही था। ओएमआर शीट किस तरह भरते हैं इसकी जानकारी पहली बार हुई।
- साहिल राठौर कक्षा-11 निवासी इब्राहिमपुर

प्रतियोगी परीक्षा में मदद मिलेगी
ओएमआर शीट पर परीक्षा देने का अवसर मिला। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में काफी कुछ जानने को मिला। सामान्य ज्ञान के प्रश्न सरल तो गणित में कुछ सवाल कठिन थे।
- राज शर्मा, कक्षा-12 निवासी नेपालापुर जिला सीतापुर

परीक्षा से ज्ञान भी बढ़ा
अखबार से परीक्षा की जानकारी मिलने पर आवेदन किया और फिर तैयारी शुरू कर दी। अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा। पेपर देकर प्रतियोगी परीक्षा के पैटर्न की ज्ञान भी हुआ।

- राज गुप्ता, कक्षा 10 निवासी ऊंची भूड़ गोला गोकर्णनाथ

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस तरह की परीक्षाओं के आयोजन होने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के पैटर्न की जानकारी होनेेेे का अवसर मिलता है।
- रामनरेश मिश्रा, प्रधानाचार्य नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed