फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Memorandum submitted regarding flood, loan waiver and big line

Lakhimpur Kheri News: बाढ़, कर्ज माफी और बड़ी लाइन को लेकर सौंपे ज्ञापन

Thu, 23 Jan 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding flood, loan waiver and big line
पलिया तहसील में ज्ञापन देने पहुंचे भाकपा माले के कार्यकर्ता। संवाद
पलियाकलां। भाकपा माले व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम को दिए हैं। जिसमें बाढ़, कर्ज माफी, बड़ी लाइन समेत कई मांगों को विस्तार से रखा गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम रत्नाकर मिश्रा को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि शारदा, सुहेली व मोहाना नदी पर ठोकर बांधकर कटान पर नियंत्रण किया जाए। इसके अलावा स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए और गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाए।
विज्ञापन

बकाया बिजली बिल माफ किया जाए। किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही बड़ी लाइन का निर्माण कराकर पलिया को विकास से जोड़ने की बात कही गई है।
डीएम को संबोधित दूसरे ज्ञापन में बाढ़ के मुख्य कारण अवैध खनन पर रोक लगाने और पट्टे को निरस्त करने की मांग की गई है। पलिया क्षेत्र में बकाया बिजली बिल माफ करने, आधार कार्ड बनवाने व संशोधन में टोकन के नाम पर की जाने वाली वसूली को बंद कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गांव व मोहल्लों में कैंप लगवाकर आधार कार्ड बनवाने, अतरिया में 72 पट्टेधारकों को वर्षों से न मिलने वाले कब्जे को दिलाने, रामचंद्र मार्या हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने और पलिया के मोहल्ला ढाकिन में पानी निकास व नई बस्ती में सड़कों को बनवाने की मांग की गई है।

इस दौरान भाकपा माले के सचिव कमलेश राय, ऐपवा की जिलाध्यक्ष व माले की राज्य सदस्य आरती राय, सुधा सिंह, अनीता, पालिका सदस्य निर्भय नारायन सिंह, रंगीलाल, रवि प्रताप, राजू कश्यप, हरिनाथ, माधुरी यादव, पूनम, राजकपूर, शुभम यादव, महेंद्र सिंह, नदीम खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed