फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Medicines to prevent eye infection run out in PHC Secunderabad

Lakhimpur Kheri News: पीएचसी सिकंदराबाद में नेत्र संक्रमण रोकने की दवाएं खत्म

Thu, 03 Aug 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Medicines to prevent eye infection run out in PHC Secunderabad
आई फ्लयू से पीड़ित बच्चे
सिकंदराबाद। पीएचसी क्षेत्र के गांवों में आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी चपेट में आने वाले लोग दवा लेने के लिए पीएचसी पहुंच रहे हैं, मगर यहां नेत्र संक्रमण रोकने वाली दवाएं ही खत्म हो चुकी हैं। प्रभारी से लेकर चिकित्साधिकारी दवाएं मंगाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आस पास के गांव के तमाम लोग आई फ्लू की चपेट में आ गए हैं। इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हैं। बृहस्पतिवार को पीचसी पर दवा लेने के लिए करीब 80 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा 25 से 30 मरीज नेत्र संक्रमण से ग्रसित थे। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी अवस्थी ने बताया कि इस समय आई फ्लू के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इन्हें आई ड्रॉप और एंटीबायटिक दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि, नेत्र संक्रमण संबंधी दवाएं खत्म हो गई हैं। इसके लिए इंडेंट भेजा जाएगा। वहीं, विभागीय लोगों के अनुसार, दवा खत्म होने से आठ दिन पहले ही मांगपत्र भेज देना चाहिए। क्योंकि ड्रग वेयर हाउस में दवाएं निकालने और फिर पीएचसी तक लाने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed