{"_id":"690ce91e26d433be6f0df868","slug":"medicines-kept-in-first-aid-boxes-fire-extinguishers-also-filled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-160358-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्स्ट एड बॉक्स में रखी गईं दवाएं, फायर एक्सटिंग्विशर भी भराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्स्ट एड बॉक्स में रखी गईं दवाएं, फायर एक्सटिंग्विशर भी भराए गए
Thu, 06 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
छह नवंबर को प्रकाशित खबर
- फोटो : poni news
लखीमपुर खीरी। रोडवेज की अनुबंधित बसों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गईं। फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं रखी गईं और फायर एक्सटिंग्विशर भी भरवा दिए गए। इमरजेंसी गेट को दुरुस्त कराने के साथ ही फटी सीटों को सही कराने व उलझे तारों को ठीक कराने के मोटर मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा कोई कमी मिली तो बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बृहस्पतिवार को खुद ही बसों का निरीक्षण कर खामियां देखीं। इस दौरान कई बसों में फायर एक्सटिंग्विशर में गैस नहीं मिली तो कुछ कुछ बॉक्स में रखे मिले। अधिकांश बसों में फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं नहीं थीं। कुछ बसों में कई जगह तार उलझे हुए मिले।
लखीमपुर डिपो पर 81 अनुबंधित व 12 निगम की बसें है। निगम की तो ठीक हैं, लेकिन अनुबंधित बसों का बुरा हाल है। बुधवार को आठ बसों की पड़ताल में चार में अव्यवस्थाएं ज्यादा मिली थीं। किसी में फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिले तो किसी में छिपाकर रखे गए थे। किसी में फायर एक्सटिंग्विशर में गैस नहीं थी। किसी बस के फर्स्ट एड बॉक्स में दवाएं नहीं थी तो किसी में दवाएं कम मिलीं। पड़ताल में सभी बसों के इमरजेंसी गेट जाम मिले। सीटें फटी, टूटी व ऊंची-नीचे मिलीं। कई बसों में तार उलझे मिले। इस मुद्दे पर अमर उजाला में पांच नवंबर के अंक में बस में आग लगी तो ढूंढते रहे जाएंगे अग्निशमन यंत्र शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। डीएम ने इसका संज्ञान लिया और एआरएम से रिपोर्ट मांगी।

छह नवंबर को प्रकाशित खबर- फोटो : poni news
विज्ञापन