{"_id":"c355137a3d90ac6c631d58272a9b9952","slug":"medicine-recover-fully-can-be-a-leper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दवा से पूरी तरह ठीक हो सकता है कुष्ठ रोगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दवा से पूरी तरह ठीक हो सकता है कुष्ठ रोगी’
मितौली।
Updated Tue, 24 Feb 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
कुष्ठ रोगियों को इलाज के लिए जागरूक करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में मुन्ना भारती जादूगर ने अपनी जादूगरी दिखाई और मरीजों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।
सीएचसी मितौली में मुन्ना भारती ने लोगों का आह्वान किया कि कुष्ठ रोग को छिपाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जरूरत है इसके इलाज की। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि कुछ लोग कुष्ठ रोग को छूत की बीमारी मानते हैं जबकि ऐसा नहीं है। अस्पताल में कुष्ठ रोग की दवाएं मौजूद हैं। इलाज से मरीज पूरी तरह सही हो सकता है। इस दौरान डॉ. निमेष शुक्ला, डॉ. रीनू, बीपीएम मोहम्मद तैयब, काउंसलर देव नंदन श्रीवास्तव मौजूद रहे।