{"_id":"68cb08f702e1cfdf2a011116","slug":"medical-store-found-operating-without-license-sealed-medicines-seized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-155976-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना लाइसेंस के चलता मिला मेडिकल स्टोर सील, दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना लाइसेंस के चलता मिला मेडिकल स्टोर सील, दवाएं जब्त
Thu, 18 Sep 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। उसके मेडिकल स्टोर को सील करते हुए दवाएं जब्त कर ली गई हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार की चार औषधियों के नमूने जांच के लिए भरे गए हैं। लखीमपुर, उन्नाव व हरदोई के औषधि निरीक्षक ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।
अफसरों के मुताबिक, इस संबंध में शासन स्तर से शिकायत की गई थी। इसके बाद लखनऊ मंडल की सहायक आयुक्त औषधि ने जांच के लिए तीन जिलों के औषधि निरीक्षकों की टीम गठित की। सहायक आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार शाम लखीमपुर की औषधि निरीक्षक बबिता रानी, उन्नाव के औषधि निरीक्षक अशोक कुमार, हरदोई के औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष ने संयुक्त रूप से मैलानी थाना क्षेत्र के कुकरा पहाड़पुर में संचालित राठौर मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर का संचालन नरेंद्र कुमार बिना लाइसेंस के करते मिले।
औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि एक लाख रुपये की दवाएं जब्त कर ली गई हैं। साथ ही चार प्रकार की दवाओं को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।