फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Medical store closed after drugs were found

Lakhimpur Kheri News: नशीली दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर बंद कराया

Fri, 01 Aug 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Medical store closed after drugs were found
लखीमपुर खीरी। औषधि निरीक्षक ने नशीली दवाएं मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। यहां से तीन दवाओं के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि मैलानी थाना के कुकरा चौकी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को क्षेत्र के ही रानू मेडिकल स्टोर कुकरा, अरमान मेडिकल स्टोर, इंडियन मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रानू मेडिकल पर नाॅरकोटिक्स औषधियां ट्रामाजोल, अल्प्राजोलम तत्व से निर्मित औषधि भंडारित पाई गईं, जिनके खरीद बिल फर्म स्वामी के पास नहीं थे। औषधियों को संदिग्ध मानते हुए तीन के नमूने जांच के लिए गए। नियमानुसार दवाओं को सील मोहर करते हुए मेडिकल प्रतिष्ठान बंद करा दिया। साथ ही सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों की मौके पर पाई गई कमियों की रिपोर्ट रिपोर्ट तैयार करते हुए सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ मंडल लखनऊ को भेज दी गई है। औषधियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed