फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Medical college building got 20 crores

मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण को 20 करोड़ मिले

Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Medical college building got 20 crores
लखीमपुर खीरी। जनपद वासियों के लिए खुशखबरी है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति शासन ने दे दी है। निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए 20 करोड़ रुपये बतौर प्रथम किस्त अवमुक्त किए गए हैैं। इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण जनपद मुख्यालय से 9.200 किलोमीटर देवकली रोड पर कराया जाएगा, जहां पर 16 एकड़ सरकारी जमीन को मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित किया जा चुका है। इस कॉलेज में 300 बेड की क्षमता होगी, जिससे जनपद के अलावा आसपास के जनपदों के लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सहायतित योजना इस्टैबलिशमेंट ऑफ न्यू मेडिकल कॉलेजज अटैच्ड विद एक्जिस्टिंग डिस्ट्रिक्ट/रेफरल हास्पिटल (फेज 3) के तहत जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इस योजना पर होने वाला व्यय 60:40 के अनुपात में केंद्र और राज्य सरकार वहन करेंगी। उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदित लागत 233.1377 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष 20 करोड़ धनराशि अवमुक्त कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य एमसीआई मानक एवं ले आउट प्लान के अनुरूप कराने का पूर्ण उत्तरदायित्व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ को सौंपा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के डिवीजन निर्माण खंड एक को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

--
पीडब्ल्यूडी विभाग हुआ सक्रिय
अधिशाषी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया है कि अब निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए डिटेल एस्टीमेट बनेगा, जिसकी विभागीय तकनीकी स्वीकृति के बाद मुख्य अभियंता स्तर पर टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी काम शुरू होने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed