{"_id":"64d53263e19a2e7d35087b74","slug":"mch-wing-false-ceiling-started-falling-within-a-year-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-3568-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएच विंग: एक साल में ही गिरने लगी फाल्स सीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीएच विंग: एक साल में ही गिरने लगी फाल्स सीलिंग
विज्ञापन
इमरजेंसी से पैथोलॉजी लैब जाने के रास्ते में लटकते फालशीलिंग जिप्सम बोर्ड
ओयल। मोतीपुर में बने 200 बेड के एमसीएच विंग के निर्माण में किस तरह अनियमितता बरती गई है, इसकी सच्चाई सामने आने लगी है। एक साल में ही टाइल्स दीवार छोड़ने लगे हैं, तो फाल्स सीलिंग के जिप्सम बोर्ड तक गिर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पैथोलॉजी जाने वाली गैलरी में जिप्सम बोर्ड भरभरा गिर गए। गनीमत रही कि कोई मरीज इसकी चपेट में नहीं आया।
लखीमपुर ओयल मार्ग पर पड़ने वाले मोतीपुर गांव में एमएसीएच विंग का निर्माण हुआ। इस पर शासन ने करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन एक साल में ही भवन की हालत जर्जर होने लगी है। जलनिकासी के लिए समुचित पाइप लाइन न डाले जाने से बारिश का पानी औषधि कक्ष पहुंच रहा है। शौचालय एवं वाटर कूलर के पास लगे पाइप चोक हैं। जलनिकासी न होने से ओपीडी कक्षों में सीलन आने लगी है।
मुसीबत बन सकती है फाल्स सीलिंग
एमसीएच विंग में एक्सरे रूम के बाहर लगी फाल्स सीलिंग टूट कर लटक रही है। बाहर के दरवाजे से लेकर इमरजेंसी का मुख्य गेट तक टूट चुका है। इसके अलावा औषधि वितरण कक्ष के जिप्सम बोर्ड टूटकर गिर रहे हैंं। जबकि कुछ बोर्ड लटक रहे हैं, जो कभी भी गिरकर लोगों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन
पैथोलॉजी जाने वाली गैलरी की फाल्स सीलिंग और जिप्सम बोर्ड गिरने की सूचना मिली है। जो लटक रहे हैं उन्हें जल्द ही हटवा दिया जाएगा। अस्पताल निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितता की वजह से ही टाइल्स टूटकर गिर रहे हैं। इस संबंध में डीजी हेल्थ को अवगत कराया जा चुका है।
- डॉ. एसी श्रीवास्तव, सीएमएस एमसीएच विंग मोतीपुर