फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maternal mortality can be brought down by providing benefits of health schemes

स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाकर मातृ मृत्यु दर में लाई जा सकती है कमी

Sat, 12 Mar 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Maternal mortality can be brought down by providing benefits of health schemes
लखीमपुर खीरी। अपर निदेशक स्वास्थ्य लखनऊ मंडल ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजन हुआ।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. जीएस बाजपेई ने गर्भवती महिलाओं के लिए चल रहीं योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इलाज के साथ भोजन, फ्री ब्लड, दवाएं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत पांच हजार रुपये मिलने के बारे में महिलाओं तक जानकारी पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव होने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार सहित अन्य रोगों को देखते सभी लोग सक्रिय रहे।
विज्ञापन

अपने अपने क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव करवाएं। पीएचसी को अपग्रेड कर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाएं, पेयजल के लिए आरओ लगवाएं, प्रकाश के लिए इनवर्टर, मरीजों के बैठने के लिए मेज कुर्सी एवं साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए शासन से मिलने वाले मद का उपयोग करें। स्टेनो कार्तिकेय मिश्रा, डीपीएम अनिल यादव, डॉ. पूनम, लल्ला सिंह, अमित खरे, सचिन गुप्ता सहित सभी अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों की दी जानकारी - आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्य, मातृत्व स्वास्थ्य योजना के तहत जेएसवाई, जेएसएसके, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, मैटरनल सर्विलांस समीक्षा, गृह पर नवजात शिशु की देखभाल, परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सास बेटा-बहू सम्मेलन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के व्यय, मिशन इंद्रधनुष, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता, दृष्टिदोष नियंत्रण, टीबी रोग सहित रोगी कल्याण समिति की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed