फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Massive fire in plumbing warehouse, goods worth lakhs reduced to ashes

Lakhimpur Kheri News: प्लंबिंग गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Sun, 12 Apr 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in plumbing warehouse, goods worth lakhs reduced to ashes
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित माया ट्रेडर्स के प्लंबिंग मटेरियल गोदाम में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

दुकान के ऊपर बने मकान में मालिक सुबोध उर्फ गुड्डन अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे धुआं उठता देख उनकी नींद खुली। नीचे जाकर देखा तो गोदाम में आग लगी थी। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग ऊपर तक नहीं पहुंची और परिवार सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध के अनुसार, घटना में करीब पांच से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed