फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Masked men took away goods worth thousands of rupees by taking women hostage

Lakhimpur Kheri News: महिलाओं को बंधक बनाकर हजारों रुपये का सामान लूट ले गए नकाबपोश

Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Masked men took away goods worth thousands of rupees by taking women hostage
पलिया के मटैहिया गांव में चोरी के बाद बैठी महिला व अन्य लोग। संवाद - फोटो : स्रोत स्वयं

विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के मटैहिया गांव में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे चार नकाबपोशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बनाया और हजारों रुपये के सामान को साथ लेकर भाग गए। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।

मटैहिया निवासी श्रीकेशन की पत्नी रूपरानी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, दोनों बाहर काम करते हैं। वह अपनी छोटी बहू व दो पौत्रों के साथ रहती हैं। उनके घर में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे नकाबपोश घुस गए। सबने काले कपड़े, हाथों में दस्ताने और लंबे काले जूते पहने थे। मुंह पर नकाब चढ़ाया हुआ था। एक नकाबपोश ने रूपरानी व उनकी बहू को हथियार के दम पर बंधक बना लिया। अन्य तीनों ने घर की छानबीन की। उन्होंने घर से दो बड़े खाल, फूल की दो थालियां, दो परातें, करवा, बटुला व नाक के सोने के फूल छीन लिए।शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए लेकिन इससे पहले हजारों रुपये का सामान लेकर सभी नकाबपोश भाग गए। शनिवार दोपहर के बाद भी पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed