फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman's dead body found hanging

Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 14 Apr 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
गांव डूंडा की लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव डूंडा निवासी सुधीर कुमार की पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी देवी का शव शनिवार सुबह कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। महिला के भाई ने दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पति सुधीर ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। लक्ष्मी के कोई बच्चा नहीं था। इस बात से परेशान लक्ष्मी ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी पर लक्ष्मी के भाई पीलीभीत जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महुआ गुंदे निवासी रजनीश कुमार भी परिजनों सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रजनीश ने पुलिस को बताया कि बहनोई सुधीर मिश्रा, पिता रमाकांत, मां शशि देवी, बहन उपासना देवी, बहनोई जनपद लखीमपुर के कस्बा बेहजम निवासी राजन दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अप्रैल की रात दस बजे आरोपियों ने एक राय होकर लक्ष्मी को जान से मारकर फंदे पर लटका दिया। आरोप लगाया कि सुधीर पूर्व में भी अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed