{"_id":"64b58a62cb0cd1389d000594","slug":"married-woman-was-beaten-up-and-taken-out-of-the-house-case-registered-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-1751-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव के ग्राम करनपुर मुवैया निवासी माखनलाल ने बेटी के पति और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।
बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पुष्पा देवी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व गांव के ही प्रशांत मिश्रा के साथ की थी। शादी के बाद से ही दामाद और ससुर दहेज की मांग करने लगे। सोने की चेन व बाइक की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करते थे।
अतिरिक्त दहेज न मिलने पर पुत्री को मारते-पीटते भी थे। 13 जुलाई को ससुरालियों ने पुत्री से गाली-गलौज किया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। माखनलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रशांत मिश्रा और ससुर राम लोटन मिश्रा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद