{"_id":"661d1e840ed0fd5d33057d9e","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-in-lakhimpur-kheri-2024-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप; पिता बोले- मुंह से निकल रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप; पिता बोले- मुंह से निकल रहा था खून
Mon, 15 Apr 2024 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:03 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरप्रीत कौर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना अलीगंज क्षेत्र में नौरंगाबाद निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मृतका के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। मुंह से खून भी निकल रहा था। उन्होंने ससुरालियों पर मामले को छिपाने का भी आरोप लगा रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव अटकोहना (थाना माधौटांडा) निवासी पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि बेटी हरप्रीत कौर की पांच साल पहले अलीगंज के नौरंगाबाद निवासी मनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी। बेटी का साढ़े तीन साल का एक बेटा भी है। आरोप है कि ससुरालियों ने पुत्री के साथ मारपीट की और उसे मार डाला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मुंह से खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन
पांच दिन पहले दी थी जहर खाने की सूचना
उन्होंने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पांच दिन पहले सूचना दी थी कि बेटी ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था, उसे लखनऊ में उपचार कराने की बात कही थी लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ससुराली बिना किसी सूचना के पुत्री को वापस घर ले आए। इसके बाद भी मौत की सूचना नहीं दी। बेटी के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका होने पर मामला पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची डायल -112 ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायकेवालों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तहरीर दी जाएगी।