{"_id":"6583368a0ebb8d7461002264","slug":"marriages-took-place-in-kharmas-179-couples-got-married-to-each-other-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-11383-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खरमास में हुईं शादियां... एक-दूजे के हुए 179 युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खरमास में हुईं शादियां... एक-दूजे के हुए 179 युगल
विज्ञापन
सामूहिक शादी समारोह के दौरान नवदंपत्तियों को आर्शीवाद देते राज्यमंत्री समाज कल्याण असीम अरूण व
लखीमपुर खीरी। बुधवार को निघासन के ग्राम बम्हनपुर के मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाज से 164 वर-वधुओं ने फेरे लेकर नये जीवन में कदम रखा। वहीं, 15 कन्याओं का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह पढ़ाया गया। उधर, बिना मुहूर्त खरमास में हुईं इन सरकारी शादियों की चर्चा भी जोरों पर रही। बता दें कि इस बार 16 दिसंबर को आखिरी विवाह मुहूर्त था।
राज्यमंत्री (स्व.प्र.) समाज कल्याण असीम अरुण ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सीएम की दूरदर्शिता का परिणाम है। उनकी सोच से ही सामाजिक एकता के साथ हिंदू-मुस्लिम जोड़े एक ही पंडाल के नीचे शादी के अटूट बंधन में बंध रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी। विधायक शशांक वर्मा ने भी आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर विधायक विधायक रोमी साहनी, विधायक शशांक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने मंच से 15 नवयुगलों को प्रमाणपत्र और उपहार-शगुन किट भेंट की। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शादी की तारीख पहले ही तय हो गई थी।