{"_id":"5e8363738ebc3e78b90f9bf0","slug":"marriage-corona-lakhimpur-news-bly401305167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: सामाजिक दूरी बनाकर चार लोगों की मौजूदगी में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: सामाजिक दूरी बनाकर चार लोगों की मौजूदगी में कराई शादी
विज्ञापन
निघासन(लखीमपुर खीरी)। कोरोना के चलते कस्बे में बिना धूमधाम के एक और शादी संपन्न हो गई। जिसमें मात्र चार लोग ही शामिल हो सके। वहीं दूल्हा और दुल्हन ने मास्क लगाकर पहले हाथ सैनिटाइज किए और उसके बाद एक-दूसरे को जयमाला पहनाई।
बता दें कि कस्बा निवासी जयप्रकाश वर्मा की पुत्री रुचि वर्मा की शादी लखीमपुर स्थित मोहल्ला काशीनगर निवासी गोविंद के पुत्र हिमांशु के साथ तय हुई थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते मात्र चार लोगों की देखरेख में शादी संपन्न हो गई। जहां बरात में शामिल लोगों के पहले हाथ सैनिटाइज कराए गए और उसके बाद सभी को गोल घेरे में खड़ा कराकर शादी संपन्न कराई गई।