फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market

विशेष शुभ संयोग को लेकर बाजार तैयार, आज और कल करें खूब खरीदारी

Sat, 07 Nov 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
market
शोरूम में खड़ी बाइकें। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दीपावली से पहले लोग धनतेरस के शुभ संयोग पर खरीदारी करते थे। मगर, इस बार शनिवार यानि आज से खरीदारी के लिए दो दिन पुष्य नक्षत्र का विशेष शुभ संयोग बन रहा है। खरीदारी के लिहाज से यह संयोग सबसे उत्तम है। ऐसे संयोग को देखते हुए बाजार उमंग पर है। सराफा, इलेक्ट्रानिक और कपड़ा बाजार से लेकर दो और चार पहिया वाहन कारोबारियों ने बेहतर तैयारी की है। दुकानदारों का कहना है कि पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए मंगलकारी माना जाता है।
विज्ञापन

......
वैसे तो लोग धनतेरस के दिन आभूषण आदि की खरीदना शुभ मानते हैं। मगर, इस बार शनिवार और रविवार को उससे अच्छा संयोग होने के कारण इन दो दिनों में कारोबार अच्छा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

-अनिरुद्ध मेहरोत्रा
.....
पुष्य नक्षत्र में लोग खरीदारी को विशेष महत्व देते हैं। इन दो दिनों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सहालग व त्योहार को लेकर महिलाएं शुभ संयोग में साड़ी खरीदने को प्राथमिकता देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि जैन
.......
पुष्य, नक्षत्रों का राजा है। यह समृद्धि देने वाला और संपत्ति एवं आय में निरंतर वृद्धि करने वाला है। पुष्य नक्षत्र शनिवार और रविवार सुबह तक रहेगा। इसमें खरीदारी करना शुभ रहता है। इस दिव्य योग में आभूषण, जमीन, वाहन आदि खरीदने से समृद्धि होती है।

-पंडित प्रमोद दीक्षित, आचार्य देवकली तीर्थ
.....
मुड़िया महंत के पुजारी पंकज कृष्ण शास्त्री का कहना है पुष्य सिद्धि नक्षत्र है। इसलिए इस दिन वाहन आदि खरीदना शुुभ रहेगा। अक्सर लोग शनिवार को वाहन लेने से बचते हैं, लेकिन पुष्य नक्षत्र में बिना किसी झिझक के वाहन खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed